राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। भूमि विवाद को लेकर हुई विभिन्न गांवों में मारपीट की घटना में दो महिला समेत 10 लोग घायल हो गये। बताया जाता है कि पिलुई गांव में हुई मारपीट में शशिकांत सिंह, सुदिष्ठ कुमार सिंह व पिंकी कुमारी घायल हो गये। वहीं टेसुवार गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में भीम सिंह, विजय कुमार सिंह, अक्षयवर सिंह घायल हो गये। जबकि भूमि विवाद में हुई मारपीट में मरवट गांव के रवीन्द्र कुमार सिंह, रामेश्वर कुमार सिंह व बबीता कुमारी घायल हो गये। बताया जाता है कि घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. इरफान अहमद व डॉ. अमृतेश कुमार सिन्हा ने किया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग