संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अंचल कार्यालय में शुक्रवार को अनुग्रह अनुदान एवं अग्नि अनुदान के तहत अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम ने दो पीड़ितों को चेक प्रदान किया। अंचलाधिकारी ने बताया कि अंचल क्षेत्र के सुरौंधा निवासी सुनीता देवी को अनुग्रह अनुदान के तहत 04 लाख रुपये का चेक दिया गया। कुछ माह पूर्व इनके पति की मौत मुज्जफरपुर में सड़क दुर्घटना में हो गई थीं। वहीं बाजार भिठ्ठी निवासी सुनैना देवी को अग्नि अनुदान के तहत 06 हजार का चेक दिया गया। इधर अनुग्रह अनुदान मिलने के बाद पीड़ित महिला ने स्थानीय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।मौके पर अंचल नाजिर इजहार आलम सहित संबंधित अंचलकर्मी उपस्थित थें।

फ़ोटो (पीड़िता को चेक प्रदान करते अंचलाधिकारी)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग