पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक में बिजली कनेक्शन लेने के बाद उपभोक्ताओं द्वारा हजारों रूपया बकाया रखने से परेशान बिजली विभाग ने कारवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को विद्युत कार्यपालक अभियंता, छपरा पूर्वी अजय कुमार मिश्रा, सहायक विद्युत अभियंता ,मरहौरा और कनीय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार के साथ पूरी टीम द्वारा मशरक दक्षिण टोला, मशरक तख्त, स्टेशन रोड में कुल 36 बिजली उपभोक्ताओं का लाइन काटा गया जिसका बकाया 25 हजार से ऊपर था, 18 लोगों का बकाया 50 हजार के ऊपर था। कार्यपालक अभियंता विद्युत ने बताया कि प्रतिदिन नियमित 15 बिजली बिल बकायेदार का कनेक्शन काटा जा रहा है। सभी उपभोक्ता प्रति माह अपना अपना बिजली बिल जमा करे अन्यथा बकायेदार का बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। साथ ही बिना जमा किए बिजली जलाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जायेगी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग