पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में बाइक दुर्घटना में तीन शख्स गंभीर रूप घायलावस्था में इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराए गए।पहले मामले मे चैनपुर नदी पुल के पास बाईक की ठोकर से साइकिल सवार और बाइक चालक दोनों घायल हो गए।दोनों को घायलावस्था में इलाज के लिए आर्मी कैन्टीन संचालक रंजन कुमार सिंह ने ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान मशरक गांव निवासी भिखारी शर्मा का 35 वर्षीय पुत्र काशीनाथ शर्मा,दिघवारा थाना क्षेत्र के मलखाचक गांव निवासी उपेंद्र सिंह का 30 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई।मामले में घायल ने बताया कि वह अपने बहन के ससुराल कवलपुरा के एकौना से वापस घर मलखाचक जा रहा था कि साइकिल से टक्कर हो गई।निजी क्लिनिक में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल अपने अपने घर चले गए।वही चैनपुर महाबीर मंदिर के पास अनियंत्रित बाइक की ठोकर से स्थानीय बैजनाथ सिंह की पत्नी लीलावती देवी घायल हो गयी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बाइक चालक को खदेड़ कर पकड़ लिया और ईलाज का खर्च लेने के बाद उसे छोड़ दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग