राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सरपंच संघ की एक बैठक में ग्यारहसूत्री मांगों पर विचार विमर्श किया

संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।

बनियापुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित कृष्ण मेमोरियल सभागार में शुक्रवार को सरपंच संघ की एक बैठक की गई। बैठक में सरपंचों ने ग्यारहसूत्री मांगो पर विचार विमर्श किया। जिसके बाद मांगो की एक लिखित ज्ञापन बीडीओ को दिया गया। सरपंच संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष मीणा देवी ने बताया कि निर्वाचित होने के बाद भी कई सरपंचों को उनका अधिकार नहीं मिल पाया है। पूर्व सरपंच द्वारा प्रभार नहीं दिए जाने से कई कार्यो के निष्पादन में परेशानी आ रही है। दिये गए ज्ञापन में वर्ष 2010-11 का बकाया मानदेय भुगतान करने तथा एमएलसी की चुनाव में मतदान करने की मांग प्रमुख था। इसके अलावें किराए पर चल रहे ग्राम कचहरी के कार्यालय को किराया भुगतान कराने, पंचम वित्त आयोग की तीसरी क़िस्त का भुगतान, ग्राम कचहरी का खाता का संचालन सरपंच और सचिव द्वारा संयुक्त रूप से कराने, सरपंचों के साथ दुर्व्यहार होने पर मानहानि की मुक़दमा दर्ज करने तथा सुरक्षा प्रदान करने, प्रखण्ड में जनप्रतिनिधि भवन में सरपंचों की बैठने की माकूल व्यवस्था करने जैसे मांग भी शामिल है। बैठक में सुरेंद्र राम, गणेश सिंह, शंभू प्रसाद सिंह, योगेंद्र प्रसाद ठाकुर, मेराजुद्दीन, ब्रह्मचारी मिश्रा, मालती देवी, हबीबुल्ला, बसंती देवी, राजेश कुमार, रामावती देवी, दूधनाथ पंडित, मीना देवी सहित सभी सरपंच मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता मीना देवी ने किया।