संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। विधुत ऊर्जा चोरी के मामले में बनियापुर प्रशाखा के जेई पवन कुमार ने सहाजितपुर थाने में लिखित शिकायत दी है। जिसमें तीन उपभोगताओं पर ऊर्जा चोरी का आरोप लगाते हुए ऊर्जा विभाग को लगभग पचास हजार रुपये क्षति की बात बताई है। सभी उपभोगताओं पर जांच के क्रम में शीर्ष भार के आधार पर जुर्माना भी लगाया गया है। छापेमारी दल में बिधुत एसडीओ धीरज सती, जेई पवन कुमार,मनावबल अरुण कुमार सहित संबंधित कर्मी शामिल थे। दिए शिकायती आवेदन में जेई ने बताया है कि गुप्त सूचना पर छापेमारी दल द्वारा धवरी पंचायत के रामनगर धवरी में जांच की गई। जहाँ पाया गया कि धनंजय पंडित के आवासीय परिसर में पोल से मीटर तक लगे मेन एलटी में कट कर बिधुत ऊर्जा की चोरी की जा रही है। इनके इस कृत्य से एनबीपीडीसीएल को 10518 रुपये की अनुमानित क्षति हुई है। वही इसी गांव के सत्यनारायण पंडित द्वारा भी इसी तरह का कृत्य कर 19289 रुपये की क्षति पहुचाई गई है। जबकि धवरी पंचायत के ही चकपीर निवासी शैलेन्द्र कुमार ओझा द्वारा इसी प्रकार से बिधुत ऊर्जा की चोरी कर 14746 रुपये की क्षति पहुचाई गई है।साथ ही इनके पास ऊर्जा विपत्र का भी 10925 रुपया बकाया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग