संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर गांव के ही लोगो ने एक व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जिसका इलाज रेफरल अस्पताल बनियापुर में कराया गया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के धोबवल का है। पीड़ित जनक श्रीवास्तव ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें दो नामजद सहित तीन अज्ञात को आरोपित किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि घर से निकलकर अपना खेत देखने जा रहे थे।तभी गांव के ही सेराज अंसारी और कैफ़ अंसारी उर्फ सूरज एकाएक घेर लिए और धारदार हथियार से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिए। इस बीच तीन अन्य अज्ञात भी पहुँच मारपीट करने लगे। इस दौरान नामजदों ने मेरे गले से सोने का चेन भी निकाल लिया। बाद में आसपास के लोग जुटे तो मेरी जान बची।ग्रामीणों के सहयोग से मुझे अस्पताल पहुँचाया गया। पीड़ित ने झगड़ा का कारण जमीनी विवाद बताया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग