राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

कदाचारमुक्त संपन्न होगी मद्य निषेध सिपाही पद हेतु परीक्षा : जिलाधिकारी

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। जिलाधिकारी, सारण राजेश मीणा के निर्देश के आलोक में उप विकास आयुक्त अमित कुमार के द्वारा उपस्थित सभी केन्द्राधीक्षक, स्टैटिक दण्डाधिकारी, गश्तीदल दण्डाधिकारी, जोनल दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफ करते हुए निर्देश दिया गया है कि मद्य निषेध सिपाही’भर्ती परीक्षा हाल में शान्तिपूर्ण वातावरण में कदाचारमुक्त सम्पन्न करावें। ब्रीफ्रिग में उप विकास आयुक्त के द्वारा बताया गया कि मद्य निषेध एवं उत्पाद एवं निबंधन में ’मद्य निषेध सिपाही’पद पर नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा दिनांक 27 फरवरी 2022 रविवार को एक पाली में पूर्वाह्न 10:00 से मघ्याह्न 12:00 बजे तक छपरा के नगरीय क्षेत्र में 25 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। जिसमें 13461 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का रिपोर्टिग टाइम पूर्वाह्न 09:00 बजे रखा गया है। परीक्षा के सफल संचालन हेतु अपर समाहर्त्ता, सारण, छपरा, डॉ गगन मोबाईल नम्बर 9473191268 को सहायक संयोजक बनाया गया है।

शहर के 25 परीक्षा केन्द्रों पर बनाया गया है मद्य निषेध सिपाही पद हेतु परीक्षा केन्द्र

परीक्षा के लिए सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, चाँदमारी रोड, आर.एन.सिह ईभनिंग कॉलेज, कटरा, भागवत विद्यापीठ, छपरा सेन्ट्रल स्कूल, साढ़ा, राजपूत उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, विषेष्वर सेमिनरी इंटर कॉलेज, राजेन्द्र कॉलेजिएट उच्च विद्यालय, शंकर दयाल सिंह कॉलेज, तपेष्वर सिंह कॉलेज, साढ़ा, राजेन्द्र कॉलेज, ब्रजकिशोरर किंडर गार्टेन स्कूल, एन.एन.बी. उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दर्शन नगर, इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सारण एकेडमी उच्च विद्यालय, गाँधी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, दौलतगंज, साधुलाल पृथ्वीचंद प्लस टू विद्यालय, जनक यादव बालिका उच्च विद्यालय, कटरा, हैजलवुड स्कूल, नेवाजी टोला, गुरुकुल कलासेज, छपरा, डी.ए.भी. पब्लिक स्कूल, सिधवलिया, फकुली, राजकीय उच्च विद्यालय जिला स्कूल, छपरा, मिश्रीलाल साह आर्य कन्या उच्च विद्यालय, साहेबगंज, अब्दुल क्यूम अंसारी उच्च विद्यालय एवं राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, छपरा को केन्द्र बनाया गया है।

परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने को ले किया गया है दण्डाधिकारी व उड़नदस्ता की प्रत्युनिक्ति

परीक्षा को कदाचारमुक्त, निष्पक्ष, स्वच्छ संचालन एवं विधि- व्यवस्था संधारण हेतु प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पुलिस बल/ महिला पुलिस बल, स्टैटिक दण्डाधिकारी, जोनल दण्डाधिकारी, उड़नदस्ता दल दण्डाधिकारी, प्रेक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल परीक्षा प्रारंभ होने से 2 घंटा पूर्व अपनी प्रतिनियुक्ति स्थल ग्रहण कर लेंगे एवं परीक्षा के समाप्ति के बाद भी केन्द्र पर उपस्थित रहकर विधि- व्यवस्था संधारित करने का निर्देश दिया गया। परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर ही केन्द्राधीक्षक, प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की सहायता से परीक्षार्थियों की शारीरिक जाँचोपरांत, ई-प्रवेश पत्र को देख कर ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने देंगे। इसके साथ ही परीक्षा के संपूर्ण गतिविधियों की विडियोग्रॉफी कराने का निर्देश दिया गया। परीक्षा अवधि में अभ्यर्थियां की फोटोग्राफी होगी। सभी दण्डाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षक को निर्देश दिया गया कि वे परीक्षार्थियों के लिए सीट प्लान कोविड-19 के मद्देनजर निर्धारित मानकों को ध्यान में रखते हुए करेंगे। सीट प्लान को परीक्षा कक्ष के अलावे परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर प्रदर्शित करने का भी निर्देश दिया गया है ताकि परीक्षार्थियों को आवश्यक सुविधा मिल सके। परीक्षा कक्ष प्रत्येक 24 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। परीक्षा के अवधि में सभी के लिए मास्क का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करना अनिवार्य होगा।

परीक्षा हॉल में इन चिजो पर रहेगी पूर्ण रूप से प्रतिबंध

परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष के अंदर मोबाईल, ब्लूटूथ, पेजर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिभाईस चिट, चाकू, माचिस, ब्लेड आदि ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। परीक्षा केन्द्र पर मूलभूत सुविधाएं यथा शौचालय, पेयजल, पर्याप्त लाईटिंग व्यवस्था कराने का भी निर्देश दिया गया। परीक्षा के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, छपरा विधि-व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। परीक्षा तिथि को शहर में अतिरिक्त भीड़- भाड़ होने की संभावना को देखते हुए छपरा जंक्षन, बस अड्डा एवं अन्य भीड़ वाले स्थलों का चयन कर पुलिस बल, दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी सदर, छपरा के द्वारा परीक्षा केन्द्रों के 500 गज की परिधि में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू करने हेतु निर्देश जारी कर दिया गया है।

परीक्षा को लेकर जिला में किया गया नियंत्रण कक्ष की स्थापना

इस परीक्षा के अवसर पर सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है जिसका दूरभाष संख्या- 06152-242444 है। यह नियंत्रण कक्ष परीक्षा के दौरान प्रतिदिन पूर्वाह्न 09ः00 बजे से संध्या 06:00 बजे तक कार्यरत रहेगा। नियंत्रण कक्ष के प्रभार में आई. वी. मोरगेन, कार्यपालक दण्डाधिकारी, सदर, छपरा, मोबाईल नम्बर 9304259750 रहेंगी। किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में जिला शिक्षा पदाधिकारी मोबाईल नम्बर 8544411907, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर छपरा, मोबाईल नम्बर 9473191269, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर छपरा मोबाईल नम्बर 9431800075 से संपर्क परीक्षा से संबंधित सूचना दी जा सकती है।