नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। कांग्रेस के विधान परिषद प्रत्यासी सुशांत कुमार सिंह ने अमनौर प्रखण्ड के बिभिन्न पंचायतों में नव निर्वाचित जीते जन प्रतिनिधियों से जन सम्पर्क किया। इस दौरान बसंतपुर बंगला पंचायत के धोबाही गांव में एक सभा आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष जयंत कुमार सिंह ने किया। एमएलसी प्रत्यासी सुशांत कुमार सिंह ने जीते जन प्रतिनिधियों को अंग वस्त्र देकर समानित किया। इन्होंने कहा की स्वतंत्रता के बाद भारत को एक बिखरी अर्थव्यवस्था, ब्यपक निरक्षरता और चौकाने वाली गरीबी का सामना करना पड़ा, कांग्रेस पार्टी ने देश की सेवा पूरे समपर्ण भाव से किया और विश्व पटल पर भारत का नाम अवल रखा, पंचायती राज ब्यवस्था कांग्रेस की ही देन है, हम वादा करते है आप सभी के हक अधिकार के लड़ाई सदन से सड़क तक लारूँगा, इन्होंने कहा कि बिहार व यूपी में कांग्रेस अपने दम पर हर चुनाव लड़ेगी। वर्तमान सरकार के कार्य काल व नीतियों के बिरुद्ध आम जनों में काफी आक्रोश है लोगो को अब कांग्रेस पार्टी पर ही एकमात्र भरोसा है। जयंत सिंह ने कहा कि सुशांत कुमार सिंह को दिल से समर्थन कीजिये पंचायती राज ब्यवस्था को सिदृढ़ व मजबूत बनाने में इनका हर तरह से सहयोग मिलेगा। इस मौके पर शम्भू नाथ त्रिवेदी, देवेंद्र सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, मदन सिंह, रमेश सिंह, अशोक सिंह, उप मुखिया प्रभुनाथ सिंह, नजमा खातून, गुड़िया देवी, अर्चना देवी, पूनम देवी, सुरेंद्र सिंह, समेत दर्जनों मुखिया वार्ड पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग