अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। चल रहे पुलिस सप्ताह के पांचवे दिन जलालपुर थाना पुलिस के तत्वावधान में फ्रेंडशिप क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें जलालपुर पब्लिक एलेवन की टीम ने पुलिस एलेवन की टीम को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया|टास जीतकर पहले खेलते हुए पब्लिक एलेवन की टीम ने 12 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। जिसमे अजहर अली ने 4 चौकों तथा 7 छक्कों की मदद से नाबाद75 रन बनाए। पुलिस की टीम की ओर से मुसुर ने 4 विकेट चटकाए| 160 रनों का पीछा करने के लिए उतरी पुलिस की टीम निर्धारित 12 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 97 रन ही बना सकी| पुलिस टीम की ओर से मुसूर ने 30 सर्वाधिक रन बनाए| मैच की अंपायरिंग पवन कुमार तथा विशाल कुमार ने की। वही स्कोरिंग भास्कर तिवारी ने की जबकि कमेंट्री विश्वजीत सिंह ने की| विजेता तथा उपविजेता टीमों को थानाध्यक्ष मिहिर कुमार, बीडीसी राजन तिवारी, कृष्ण कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से ट्राफी प्रदान किया। मुसूर को उनके हरफनमौला खेल के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मौके पर बोलते हुए थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने कहा इस फ्रेंडशिप मैच के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओ को नशा मुक्ति का संदेश देना है |वहीं आम लोगों तथा पुलिस के बीच सौहार्द का वातावरण भी बनाना है। मौके पर सोहराब अली, कौशल किशोर शर्मा, कौशल किशोर, मणीन्द्र पांडेय पुष्पेन्द्र तिवारी, राजेश तिवारी सहित कई अन्य भी थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग