राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सरण)। बुधवार को पटना के अशोक राजपथ रोड स्थित सालिग्राम कॉम्प्लेक्स में राज्य कराटे संघ बिहार के मुख्य कार्यालय में सेंसेई आकाश कुमार राय को जिला कराटे संघ सारण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा साथ ही राज्यकराटे संघ बिहार के महासचीव शिहान पंकज कांबली द्वारा प्रमाण पत्र देकर प्रमाणित किया गया। यह सुचित किया गया कि इस साल के अंत तक इस पद पर वह नियुक्त रहेगें। इस मौके पर सारण जिला कराटे संघ के महासचिव सेंसेई अली अख्तर ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग