राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत पानापुर पुलिस के सौजन्य से उत्क्रमित उच्च विद्यालय पानापुर में शुक्रवार को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया ने इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से सड़क सुरक्षा के अलावे नशामुक्ति एवं दहेजरूपी सामाजिक बुराई पर जमकर प्रहार किया।नेहा कुमारी एवं तारा कुमारी द्वारा दहेज प्रथा जैसी कुरीति पर बनायी गयी पेंटिंग के अलावा नेहा कुमारी चौरसिया की नशामुक्ति एवं गोलू कुमार द्वारा सड़क सुरक्षा पर बनाई गयी पेंटिंग को सबसे अधिक पसंद किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया, एसआई अमीषा, बीआरपी रमेश कुमार सिंह, संतोष कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग