संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आंगनबाड़ी केंद्र के खिड़की का रॉड काट अज्ञात चोरों द्वारा हजारों रुपये मूल्य की सामग्री के साथ कई आवश्यक पंजी की चोरी कर ली गई। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के चोरौवा के मुशहर टोली पश्चमी भाग स्थित केंद्र संख्या 32 का है।आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका व चोरौवा निवासी मुनमुन देवी ने स्थानीय थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें बताया है कि निर्धारित समय पर केंद्र संचालन के लिये पहुँची तो देखी की खिड़की का रॉड कटा हुआ है। इस दौरान अंदर पहुँची तो वहाँ का नजारा देख हतप्रभ रह गई। अंदर रखे वेट मशीन, बेबी मशीन, सिलिंडर और चूल्हा, लोहे का झूला,भंडार पंजी सहित कई अन्य पंजी गायब था। वहीं कई अन्य कागजात यत्र- तत्र बिखरे पड़े थे। प्राथमिकी दर्ज पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग