संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। वाहन चेकिंग के क्रम में बनियापुर पुलिस ने 60 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं धंधे में प्रयुक्त पैशन प्रो बाइक को भी जब्त कर लिया। एसआई देवनंदन प्रसाद के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि संध्या गस्ती के दौरान एनएच 331 पर हंसराजपुर में वाहन चेकिंग चल रहा था तभी एक बाइक सवार पुलिस को देख विपरीत दिशा में बाइक घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे संदेह के आधार पर बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। जहाँ तलाशी के क्रम में बाइक पर लदे बैग में 12 प्लास्टिक के पन्नी में 60 लीटर देशी शराब बरामद हुआ। गिरफ़्तार युवक जलालपुर थाना क्षेत्र के पिरारी निवासी 24 वर्षीय विनोद कुमार साह बताया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग