संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। विधुत उपभोगताओं के लिये अच्छी खबर है।बिधुत उपभोगता अब अपना बकाया विपत्र रविवार को भी काउंटर पर पहुँच जमा कर सकते है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए विधुत एसडीओ धीरज सती ने बताया कि उपभोगताओं की सुविधाएं को ध्यान में रख रविवार को भी कोल्लूआ पीएसएस स्थित कैश काउंटर खुला रहेगा।जहाँ पहुँच उपभोगता आसानी से अपना विपत्र जमा कर सकेंगे।एसडीओ ने सभी उपभोगताओं से अनुरोध किया है कि विधुत बिच्छेदन से बचने के लिये ससमय अपना विपत्र जमा करे। मालूम हो कि विधुत विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाकर निर्धारित से अधिक का बकाया रखने वाले उपभोगताओं का कनेक्शन काटा जा रहा है। विधुत एसडीओ ने बताया कि केवल फरवरी महीने में ही अबतक 200 से अधिक उपभोगताओं का कनेक्शन काटा जा चुका है। जबकि मार्च महीने में विधुत- विच्छेदन की कारवाई और तेज की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग