नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। मशरक (सारण)। शराब के अवैध व्यवसाय के विरुद्ध मशरक थाना पुलिस और एएलटीएफ टीम ने कमर कस कर छापेमारी शुरू कर दी हैं ।छापेमारी के क्रम में मशरक थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला बड़ी मुसहर टोली गांव में थानाध्यक्ष राजेश कुमार और एएलटीएफ टीम में जमादार अजय कुमार सिंह शनिवार को पुलिस बल के साथ छापेमारी किया। जहां खेतों में गैलनो में छिपाकर 500 लीटर जावा महुआ तथा अर्धनिर्मित शराब को नष्ट किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सूचना पर बड़ी मुसहर टोली गांव में छापेमारी किया गया। जहां गांव के बधार में जमीन में दबा कर रखे 500 लीटर जावा महुआ अर्धनिर्मित शराब को नष्ट किया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग