मृतुंजय तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। भेल्दी थाने के भाथा किशुनपुर गांव स्थित एक कुएं से भेल्दी पुलिस ने कुएं में दो राइफल को बरामद कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार भेल्दी थाने किशुनपुर भाथा स्थित हरि राम ब्रम्हस्थान के समीप स्थित एक कुएं की के अंदर हथियार दिखाई देने लगे। कुएं के अंदर हथियार दिखते ही गांव में खलबली मच गई और देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना भेल्दी पुलिस को दी।पुलिस मौके पर पहुंच गए और कुएं से दो पुराने राइफल को जप्त कर मामले की छानबीन में जुट गए। कुएं से दो-दो राइफल के मिलने के बाद ग्रामीण दहशतजदा हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग