राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। तुजारपुर पंचायत स्थित महमदपट्टी गांव में शनिवार को विधायक जितेन्द्र कुमार राय व मुखिया अमित कुमार ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फीता काट कर उर्घाटन किया। उर्घाटन के बाद विधायक वहां मौजूद लोगों से भी मिले और लोगों से बात करते हुए कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के चहंमुखी विकास के लिए लगातार प्रतिबद्ध हैं। मुखिया अमित कुमार ने बताया कि उक्त सड़क की निर्माण 15वीं आयोग के मद से निर्माण किया गया। जिसकी प्राक्कलित राशि 10 लाख 93 हजार 800 रुपए है। इस सड़क का निर्माण महमदपट्टी मध्य विद्यालय से चन्द्रमा सिंह के घर तक किया गया है। इस मौके पर मुखिया अमित कुमार, उपमुखिया अमरेंदर प्रसाद, नंदन यादव, पंकज कुमार, विजय शर्मा, नन्दकिशोर सिंह, अमित प्रसाद, प्रेम सिंह, सहजीद मियां, सतार मियां, ब्रिज किशोर मांझी, चन्दन यादव, मनावली देवी, सुनैना देवी, चन्द्रावती कुंअर समेत अन्य मौजूद थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग