विकास कुमार राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के बहमारड़र पंचायत मे स्थानीय मुखिया सुनील राम के कार्यालय पर कांग्रेस के एमएसजी उम्मीदवार सुशांत कुमार सिंह ने मुखिया के अध्यक्षता में पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों एवं प्रतिनिधियों को जीत कि बधाई देते हुए अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।साथ ही उन्होंने आगामी MLC चुनाव पर चर्चा करते हुए समर्थन एवं आशीर्वाद माँगा, जिसमे सभी जनप्रतिनिधियों ने पुरे तन, मन, धन से मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुखिया सुनील राम, सरपंच जनार्दन राम, उप मुखिया पुतुल देवी, विकास मित्र राजेश्वर राम, वार्ड सदस्य विक्रम कु गुप्ता, वार्ड मोसाहेब राय, पिंकू राय, चंदन गुप्ता, विनोद साह, ताज हुसैन, धर्मेंद्र मांझी, सलामत हुसैन, अमिताभ कुमार, सुशील कुमार, समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग