संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। महाशिवरात्रि को लेकर एक दिन पूर्व से ही माहौल भक्तिमय बना हुआ है।इस अवसर पर कन्हौली संग्राम स्थित मंशापूर्ण बुढ़िया माई के परिसर में स्थानीय लोगो के सहयोग से सोमवार को 24 घण्टे का अखण्ड अष्टयाम सह हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि डेढ़ दशक पूर्व से ही प्रति वर्ष महाशिवरात्रि से एक दिन पहले मंदिर प्रांगण में जन सहयोग से अष्टयाम का आयोजन किया जाता रहा है। इधर भक्तों द्वारा भगवान भोलेनाथ पर जलार्पण को लेकर शिवालयों का भी रंग-रोदन कर भब्य और आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। साथ ही सोमवार को प्रदोष होने को लेकर दर्जनों भक्तों ने अपने घर पर पार्थिईश्वर (गीली मिट्टी से) महादेव को स्थापित कर श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना की।वही बाजारों में भी चहल- पहल आम दिनों के मुक़ाबले बढ़ गई है। पर्व के दौरान उपवास रहने वाले लोगो ने फलों की दुकान पर पहुँच सेब,केला, बैर, कोण (अलुआ) रामदाना आदि की खूब खरीददारी की गई। जिससे फल विक्रेता भी काफी उत्साहित दिखे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग