संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मुख्यालय के समीप स्थित डाढ़ीबाढ़ी गांव निवासी रामाधार पाण्डेय को पूर्वांचल जागृति मंच दिल्ली का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिसको लेकर गांव सहित आसपास के लोगों में हर्ष व्याप्त है। मालूम हो कि उक्त संस्था पिछले 27 वर्षों से पूर्वांचल वासियों के लिये दिल्ली की प्रसिद्ध संस्था (एनजीओ) है। जो पूर्वांचल की संस्कृति, भाषा, खान पान और बोली को दिल्ली में प्रचारित प्रसारित कर रही है। संस्था भब्य स्तर पर प्रतिवर्ष यमुना नदी के किनारे छठ पूजा का आयोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करती है। जहां एक घाट पर लगभग एक लाख लोग आते हैं। साथ ही गरीबों और बीमार लोगों की मदद, पूर्वांचल जागृति पत्रिका का प्रकाशन, शिक्षा और सामाजिक कार्यों का निरंतर निर्वहन करती है। जिसका सलाना बजट लाखों में है। इस अवसर पर बातचीत करते हुए नव नियुक्त कोषाध्यक्ष रामाधार पाण्डेय जो मयूर विहार फेज वन में रहते हैं, ने कहा कि पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाना हमलोगों का कर्तव्य है। खासकर पूर्वांचल के दिल्ली प्रवासी भाई बहनों के सुख- दुख में एकता बनाकर मजबूती से खड़े रहना और अपनी संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए स्वाभिमान के साथ जीना महत्वपूर्ण है। जिसके लिए संस्था निरंतर प्रयासरत है। कार्यकारिणी द्वारा सर्व सम्मति में जो जिम्मेवारी सौंपी है। उसे सहयोगियों के प्रयास से इमानदारी से निभाने का प्रयास किया जाएगा। आगामी 13 मार्च को संस्था के बैनर तले मयूर विहार फेज वन में होली मिलन समारोह आयोजित किये जाने की बात बताई गई।


More Stories
आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर 10 फाइलेरिया के मरीजों के बीच एमएमडीपी कीट का हुआ वितरण
डीएम रोस्टर के अनुरूप प्रत्येक प्रखंड में जाकर विकास योजनाओं का करेंगे समीक्षा, जारी हुआ रोस्टर
30 जून काे एकमा प्रखंड परिसर में लगेगा नियोजन कैम्प