अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मंगोलापुर मठिया ग्राम के पास जलालपुर बसडिला मार्ग पर सोमवार की सुबह ट्रैक्टर के धक्के से एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। छपरा जाने के क्रम में रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक 70 वर्षीय रामआशीष तिवारी बताया गया है। मृतक वन विभाग से रिटायर्ड हुए थे। मृतक अपने पीछे एक पुत्र तथा तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने जलालपुर बसडीला सड़क को दो घंटों से अधिक तक जाम कर दिया। बाद में स्थानीय प्रशासन तथा स्थानीय थाना द्वारा आक्रोशित लोगों को समझा- बुझाकर सड़क जाम को हटवाया गया। वहीं लोगों ने मंगोलापुर मठिया में ठोकर बनाने की मांग की .लोगों का कहना था कि छोटे- छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं और इस जलालपुर बसडिला सड़क पर तेज गति से गाड़ियां काफी संख्या में दौड़ती है जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग