पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के जजौली पंचायत के बली बिशुनपुरा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक नागेन्द्र प्रसाद यादव के सेवानिवृत्त होने पर रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता विधालय प्रधानाध्यापक दीपक यादव ने की वही मुख्य अतिथि के रूप में जजौली पंचायत के मुखिया राजेन्द्र प्रसाद यादव,सरपंच संघ अध्यक्ष अजय सिंह समेत विद्यालय समिति के अध्यक्ष कृष्णा कुमार प्रसाद मौजूद रहे। मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक को अंग वस्त्र,छाता, घड़ी देकर सम्मानित किया गया। मौके पर पंचायत के मुखिया राजेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नही होता वही सेवानिवृत्त शिक्षक नागेन्द्र प्रसाद यादव तो गंडामण के ही रहने वालें हैं वे सेवानिवृत्त के बाद भी शिक्षा की अलख जगाते रहें हम सभी उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं। वही विद्यालय समिति के अध्यक्ष कृष्णा कुमार प्रसाद ने कहा कि वे स्वस्थ और प्रसन्न रहें। मौके पर ललन यादव,पंकज सिंह, राजकुमार प्रसाद समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग