पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। जाप प्रदेश महासचिव संजय सिंह के द्वारा सारण एम एल सी पद पर चुनाव लड़ने के लिएं त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मशरक के चरिहारा गांव में रविवार को बैठक आयोजित किया गया। जिसमें प्रखंड भर के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह ने किया वही मौके पर मंच संचालन अनूप नारायण सिंह और विकास चन्द्र गुड्डू बाबा समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह ने कहा कि जाप नेता संजय सिंह सुलझे हुए इंसान हैं युवाओं को उधोग क्रांति से हमेशा जोड़ने का इरादा रखतें हैं।वही एम एल सी प्रत्याशी संजय सिंह ने सभी को सम्बोधित करते हुए रोजगार के लिए उधोग क्रांति की बात रखी जिस पर एक सहमति बनी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग