पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में मकान बनाने के बाद रखें ईट हटाने के विवाद को लेकर मारपीट कर शिक्षक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां जहां उनकी पहचान मदारपुर गांव निवासी 47 वर्षीय नेसार अहमद अंसारी और उनकी 41 वर्षीय पत्नी अजमेरी खातुन के रूप में हुई। घायल निसार अहमद अंसारी प्राथमिक विद्यालय सनकौली बालक में कार्यरत हैं। घायल के द्वारा इलाज के बाद थाना पुलिस को आवेदन दिया गया पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। घायल ने बताया कि मकान बनाने के बाद रखें ईट के टुकड़े हटाने के विवाद में पड़ोसी द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग