संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी मां -बेटे को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के नजीबा कल्याणपुर का है।पीड़िता ममता देवी ने स्थानीय थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें चार लोगों को नामजद किया गया है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने पड़ोस के ही रेणु देवी, आरती देवी, सोनी कुमारी, मीनू कुमारी को आरोपित कर बताया है कि उक्त सभी लोग गाली- गलौज कर रहे थे। जिसका विरोध करने पर नामजदों ने मुझे और मेरे पुत्र मिन्टू कुमार को धारदार हथियार एवं डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पीड़ित ने बताया है कि मारपीट के क्रम में नामजदों ने मेरा कानबाली भी नोंच लिया ।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग