नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के रघुनी टोला गांव स्थित पूर्व मुखिया के आवास पर मुख्यमंत्री का जन्म दिन मनाया गया इस अवसर पर परसा प्रखण्ड प्रमुख सविता देवी सहित दर्जनों जद यू कार्यकर्ताओं ने सी एम नीतीश कुमार जन्मदिन पर केक काटकर सेलिब्रेट किया गया। वही प्रखण्ड प्रमुख सविता देवी ने कही के उनके जन्म दिन पर केक काटा गया वह तो ठीक है लेकिन मुख्यमंत्री के महत्वांकाक्षी योजनाओं को धरातल पर लागू करना साथ ही उसका प्रचार प्रसार करना भी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। इस अवसर पर पूर्व मुखिया शिशुपाल सिंह,संजय सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग