पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों पर मंगलवार को महाशिवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मढ़ौरा एसडीओ योगेन्द्र कुमार और मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने दल बल के साथ पहुंच जायजा लिया।महाशिवरात्रि पर दुमदुमा,मशरक शिव मंदिर, सोनौली शिव समेत अन्य गांवों के मंदिरों पर जलाभिषेक करने के लिए उमड़़ने वाली शिवभक्तों की भीड़़ को सुविधा और सुरक्षा मुहैया कराने के लिए लगाई गई पुलिस बल से सुरक्षा पर जायजा लिया और मंदिर परिसर का मुआयना किया। मढ़ौरा एसडीओ योगेन्द्र कुमार ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए मशरक, पानापुर और तरैया प्रखंड के सभी शिवालयों का निरीक्षण किया गया वही अवांछनीय तत्वों पर काबू और श्रद्धालु भक्त को बिना दिक्कत के जलाभिषेक करानें में प्रशासन का पूरा सहयोग रहा वही उन्होंने कहा कि यदि आपके आस पास कोई भी अवांछनीय तत्वों की गतिविधि दिखती है तों थाना पुलिस को सूचना जरूर दें। मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिर में उमड़ी भीड़ को देखते हुए मशरक, पानापुर, इसुआपुर और तरैया थाना क्षेत्र के सभी शिव मंदिर पर विशेष पुलिस बल तैनात किए गए थें। प्रशासनिक व्यवस्था के तहत अलग-अलग शिफ्टों में दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात रहें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग