राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सारण जिला के सभी छात्रों की यूक्रेन से होगी सकुशल वापसी: जिलाधिकारी

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा के द्वारा आज सारण समाहरणालय सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेस के माध्यम से  रुस- युक्रेन विवाद के कारण उत्पन्न युद्ध के कारण यूक्रेन में फॅसे सारण जिले के निवासी एवं छात्रों के सकुशल घर वापसी हेतु सरकार एवं जिला प्रशासन के द्वारा किये जा रहे व्यापक कार्यकलापों की अद्यतन जानकारी उपलब्ध करायी गयी। जिलाधिकारी महोदय के द्वारा जानकारी दी गयी कि भारत सरकार के द्वारा ’’आपरेशन गंगा के तहत युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतवासियों को वापस लाने हेतु ब्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बिहारवासियों के लिए बिहार सरकार के द्वारा विशेष प्रबंधन के तहत दिल्ली तक पहूंचने वाले नागरिकों अथवा छात्रों को बिहार आने के लिए निःशुल्क हवाई टिकट उपलब्ध कराया जा रहा है। देर रात्रि दिल्ली एयरपोर्ट पहूंचाने वालों को रात्रि विश्राम की व्यवस्था बिहार निवास में की जा रही है। पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने के पष्चात आवश्यकतानुसार घर तक जाने हेतु वाहनों की भी व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान भोजन एवं अल्पाहार की भी व्यवस्था की जा रही है। इसी क्रम में अबतक सारण जिला के छब्बीस छात्रों के संबंध में विस्तृत जानकारी जिला प्रशासन सारण को प्राप्त हुई है। इसमें से बारह छात्रों के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने एवं इनमें से नौ छात्रों के घर पहुंचने तथा शेष तीन छात्रों के दिल्ली में होने की जानकारी प्राप्त  हुई है। नौ छात्र जो सही सलामत अपने- अपने घरों तक पहुंच गये है। उनमें अंकित कुमारी, शुभम मिश्रा, अमृता रे, अभिजीत उपाध्याय, प्रकाश अनमोल, सिंह कुमार राहुल रंजन, सानु शेखर, रंजन अभिनव एवं अमन पाण्डेय शामिल है। संख्याओं में  परिवर्तन प्राप्त नवीनतम जानकारी के अनुसार हो रहा है। जिला प्रशासन सारण के द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग में चैबीस घंटे नियंत्रण क़क्ष नंबर 06152- 245023 पर चलाया जा रहा है। जिसपर लागातार सूचनाएं प्राप्त हो रही है। सभी छात्रों के परिजनों से मुलाकात हेतु जिला के वरीय पदाधिकारीगण उनके घरों का भ्रमण कर रहे है। इससे परिजनों में आशा का संचार हो रहा है। इन सभी कार्यों का पर्यवेक्षण अपर समाहत्र्ता सारण डॉ गगन के द्वारा किया जा रहा है। इस संबंध मे आवश्यक एवं पुख्ता जानकारी अपर समाहत्र्ता, सारण मोबाईल नंबर  9473191268 पर भी देने का अनुरोध किया गया। विशेष जानकारी के लिए राज्य सरकार द्वारा दिल्ली में हेल्पलाइन नंबर 7217788114 जारी किया गया है। राज्य सरकार के द्वारा पटना अवस्थित आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार का नंबर 0612- 2294204, 0612- 1070 (टॉल फ्री नंबर)  91 7070290170  भी जारी कर आवश्यक जानकारी लेने अथवा देने के लिए जारी किया गया है। अंत में जिलाधिकारी महोदय के द्वारा बताया गया कि बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, सारण, युद्धग्रस्त युक्रेन में फॅसे सारण के छात्रों के वापसी हेतु हर संभव प्रयास कर रहा है। फॅसे हुए छात्रों को एम्बेंसी के गाईडलाइन को ध्यानपूर्वक अनुपालन करने को कहा जा रहा है। चूंकि स्थिति असाधारण है, अतः पल-पल की परिरिथति के अनुसार गाईडलाइन में भी परिवर्तन किया जा रहा है।