राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। ओपी थाना क्षेत्र के अर्वा कोठी पोखड़ा के समीप स्थित एक मोबाइल दुकान से अज्ञात चोरों ने बीती रात दुकान का ताला काटकर लगभग डेढ़ लाख रुपए की सम्पत्ति चोरी कर ली।दूकानदार सद्दाम हुसैन ने नगरा थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत की है।दिए हुए आवेदन में दुकानदार ने कहा है कि पायल टेलकम दुकान में रखे कम्प्यूटर, प्रिंटर,इन्वर्टर, होमथिएटर,बैट्री, हेडफोन कस्टमर के 5 एंड्रॉएड मोबाइल सहीत अन्य दूकान में रखे मोबाइल के सामान की चोरी कर ली गई है जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये है।वहीं इस सबंध में ओपीध्यक्ष सुनिल प्रसाद ने बताया को आवेदन के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग