- घायल तरैया भाजपा विधायक व सतारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक जनक सिंह के परिवार के सदस्य हैं
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक महम्मदपुर छपरा एस एच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के केन्द्रीय विद्यालय के पास मंगलवार की शाम अनियंत्रित कार सवार ने बाइक सवार दो युवकों को रौद दिया जिसमें दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोइला गांव निवासी शिव नरेश सिंह का 25 वर्षीय पुत्र राहुल सिंह और बेतिया जिला बैरिया थाना क्षेत्र के बरगछिया गांव निवासी प्रमोद पटेल का 24 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई। घायलों में एक तरैया भाजपा विधायक और सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक जनक सिंह के परिवार का सदस्य हैं और दूसरा उन्हीं के यहां रहता है। मामला है कि दोनों बाइक पर सवार होकर मशरक बाजार से वापस अपने घर जा रहें थें कि केन्द्रीय विद्यालय मशरक के पास अनियंत्रित कार सवार ने रौद दिया और फरार हो गया। दोनों घायलों को सड़क पर तड़पता देख स्थानीय लोगों ने थाना पुलिस को सुचना देते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया जहां पहुंचे तरैया भाजपा विधायक व सतारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक जनक सिंह ने परिजनों समेत पहुंच घायल दोनों का चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी से प्राथमिक उपचार कराकर बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच ले गये। मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार दल बल के साथ घटना का मुआयना किया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग