पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के अरना गांव में 19 फरवरी को आयी शादी समारोह के बारात में बाराती के बीच मारपीट में बुधवार को थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। दर्ज प्राथमिकी में रिविलिंग थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी स्व रामनाथ सिंह के 34 वर्षीय पुत्र शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि 19 फरवरी को गांव से बारात में शामिल होने मशरक थाना क्षेत्र के अरना गांव निवासी प्रमोद सिंह के यहां गये थे वही पर बारात में उन्हीं के गांव आदित्य कुमार सिंह, विवेकानंद सिंह, अंकित कुमार सिंह, लक्ष्मण सिंह जो बारात में आएं थें। उसी में आदित्य कुमार सिंह हाथ में देशी कट्टा लेकर सर पर मार कर घायल कर दिया उसी दौरान सभी ने मारपीट कर घायल कर दिया। इलाज के लिए परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया गया। मामले में थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग