पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। छपरा कचहरी थावे रेलखंड पर अवस्थित मशरक जंक्शन पर बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने मशरक जंक्शन पर स्टेशन भवन, सर्कुलेटिंग एरिया,पैदल उपरगामी पुल, स्टेशन के संरक्षा उपकरण, रेलवे कालोनी,यात्री आरक्षण केंद्र, प्लेटफार्म का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक के साथ वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय समेत मुख्यालय गोरखपुर और वाराणसी के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। मशरक जंक्शन पर पहुंचने के पहले उतरी छोड़ पर अवस्थित रेल पुल के पास चरिहारा गांव के ग्रामीणों ने एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन लोगों ने एक घोघाड़ी नदी पर एक पैदल पुल की मांग किया। वहीं मशरक जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया और दैनिक यात्रियों के तरफ से व उच्च विद्यालय मशरक के छात्रों द्वारा स्टेडियम की मांग उन्हें ज्ञापन के रूप में सौंपा और अपनी मांगों से उन्हें अवगत कराया उन्होंने सभी मांगों पर विचार कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि रेलखंड का वार्षिक निरीक्षण किया जा रहा है। तदुपरान्त मशरक जंक्शन पर लंच कर छपरा कचहरी की तरफ निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से निकल गये।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग