संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। स्वच्छ भारत- स्वस्थ भारत अभियान के तहत बुधवार को उमा पांडेय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरपुर कराह में सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ विद्यालय अंतर्गत 500 सौ से अधिक छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख मंजूषा ओझा ने किया। इस दौरान प्रमुख ने छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण करते हुए सेनेटरी पैड यानी नैपकिन के इस्तेमाल से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई। प्रमुख ने बताया कि नैपकिन के इस्तेमाल से त्वचा सुरक्षित रहती है। साथ ही इंफेक्शन का डर नही रहता है। मौके पर पीएम फाउंडेशन ग्राम नियोजन केंद्र के निदेशक खुशबू ठाकुर, शिक्षक शशिभूषण सिंह, ब्रजकिशोर मिश्रा, राजकिशोर मिश्रा, अवधेश राम, अखिलेश मिश्रा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग