संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के भकुरा भिट्ठी में एटीम से रुपये निकालने के दौरान बाइक सवार उच्चक्के एटीम कार्ड बदल कर भाग गए। अभी खोजबीन चल ही रही थी कि तभी उच्चक्कों ने चोरी गयी एटीएम से 40 हजार रुपये की निकासी कर ली। पीड़ित व बंगरा निवासी परमानन्द साह ने मामले की जानकारी स्थानीय थाने को दी है। पीड़ित ने बताया है कि वह भकुरा भिट्ठी बाजार में लगे एटीएम से रुपये निकालने गया था। उसने मशीन में कार्ड इंटर कर दिया था। तभी पीछे से एक युवक काफी तेजी में आया। उसने अचानक मेरे कार्ड को बाहर कर अपना कार्ड एटीएम मशीन में लगा दिया। उसने जल्दी रुपये निकालने का आग्रह किया। मैं कार्ड पर ध्यान दिए बगैर अपना एटीएम पीन डाल दिया। अभी यह प्रक्रिया चल ही रही थी कि युवक तुरंत एटीएम कक्ष से बाहर निकल अपने साथी की बाइक पर सवार होकर चला गया। इधर, रुपये नहीं निकलने पर जब कार्ड बाहर निकाला तो मैं भौचक्क रह गया। कार्ड बदले गए थे। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को देकर उच्चक्कों के विषय में पता कर रहा था कि रुपये निकासी का मैसेज आ गई। दोनों बाइक सवार उच्चके इसुआपुर की ओर गए थे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जूटी हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग