संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। कराह गाँव के निकुंभेश्वर स्थान पर शिव जागरण के दौरान कुछ पल के लिये ऐसा लगा कि सभी श्रद्धालुओं की सांसें ही थम गई हो, और सभी की नजरें भगवान शिव की तांडव पर टिकी रही।दृश्य था सती का दक्ष प्रजापति के यहां हवन कुंड में समाहित होना, जैसे ही भगवान शिव को सती का हवन कुंड में कूदकर प्राण त्यागने की खबर शिव को मिलती है, अत्यंत क्रोधित होकर शिव वहां पहुँचकर सती की शव को उठाकर तांडव नृत्य शुरू कर देते है, शिव के इस भयावह दृश्य को देखकर सभी की आंखे खुली की खुली रह गई।उसके बाद भी बनारस, गोरखपुर सहित कई राज्यो से आये प्रख्यात और दूरदर्शन के कलाकरों ने भजन के माध्यम से सबको शिव महिमा से सराबोर कराया। निकुंभेश्वर मंदिर में पूरे दिन पूजा पाठ रुद्राभिषेक के साथ ही शिव लिंग को दूल्हे की तरह सजाया गया था, साथ ही समापन के अवसर पर भंडारा का कार्यक्रम किया गया, इसमे मुख्य रूप से सूरज सिह, ब्रजेश सिंह, बिपुल सिंह, प्रणव सिंह, पंकज सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग