राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (छपरा)। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के द्वारा बिहार विधान परिषद् के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र का द्धिवार्षिक निर्वाचन- 2022 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गयी है। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है। चुनाव के कार्यक्रम की जानकारी मीडिया कर्मियों को देने हेतु आज 03 मार्च 2022 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी सारण राजेश मीणा के द्वारा संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि अधिसूचना जारी किये जाने की तिथि 09 मार्च 2022, बुधवार को है, नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये जाने की अंतिम तिथि 16 मार्च यानी बुधवार, को नाम निर्देशन पत्र की संमीक्षा की तिथि 17.03.2022, गुरुवार, अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि 21 मार्च सोमवार, मतदान की तिथि 04 अप्रैल को पूर्वाह्न 08:00 बजे से अपराह्न 04त:00 बजे तक होगी, मतगणना दिनांक 07 अप्रैल गुरुवार को होगा एवं निर्वाचन प्रक्रिया 11 अप्रैल को पूर्ण कर लिया जाएगा। बिहार विधान परिषद् के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र का द्धिवार्षिक निर्वाचन- 2022 के लिए नाम निर्देशन पत्र निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में दाखिल किया जाएगा। चुनाव हेतु सदर छपरा, सोनपुर एवं मढ़ौरा के अनुमंडल पदाधिकारी का सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। नाम निर्देशन पत्र कार्यालय अवधि में 11:00 बजे पूर्वाह्न से 03:00 बजे अपराह्न तक दाखिल किया जा सकता है। एन आई एक्ट के तहत घोषित अवकाश के दिन नामांकन दाखिल नहीं किया जा सकेगा। बिहार विधान परिषद् के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र का द्धिवार्षिक निर्वाचन-2022 हेतु मतदाताओं की संख्या- 5451 है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सारण के द्वारा बताया गया कि जिला के सभी प्रखंडों में मतदान केन्द्र स्थापित किया जाएंगें। इस प्रकार सारण जिला में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 20 होगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन संबंधी प्रेस नोट जारी करते हुए पूरे जिला में आदर्ष आचार- संहिता प्रभावी हो गयी है। इसके उल्लघन करने पर सुसंगत कानूनी कार्रवाई करने का प्रावधान एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देश के अनुसार पूरी चुनाव प्रक्रिया में कोविड- 19 के गाइड लाईन का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित किया जाना है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग