राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। नगरा व्यापार मंडल चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष ललन प्रसाद ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। वही सदस्य पद के लिए 9 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया, इनमें धुपनगर धोबवल पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मंटू राय, डुमरी के संगीता देवी, तकिया से मनोज कुमार, तुजारपुर श्रीभगवान राय, कादीपुर पंचायत की पैक्स अध्यक्ष मालती देवी, कोरेया से राजू कुमार राय, खैरा के अनिल कुमार सिंह, अफौर से आलोक कुमार सिंह, सीसी स्टोर के देवानंद राय ने अपना अपना नामांकन किया। इस बावत सहकारी समिति के निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ प्रशान्त कुमार ने बताया कि आयोग के निर्देश के आलोक में नामांकन प्रपत्र प्राप्त किया गया है। नामांकन पत्रों की सवीक्षा 4 एवं 5 मार्च को किया जाएगा तथा सोमवार को नामांकन वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। बता दे कि 14 मार्च को व्यापार मंडल का चुनाव निर्धारित किया गया है। हालांकि इस बार ललन प्रसाद की निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। गुरुवार की निर्धारित समय तक व्यापार अध्यक्ष के पद पर एक ही नामांकन हुआ। हालांकि अधिकारिक घोषणा 14 मार्च को ही किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग