पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सिउरी गांव में थाना पुलिस और एएलटीएफ टीम ने बुधवार की शाम छापेमारी करतें हुए 25 लीटर देशी शराब के साथ दो शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने गुरूवार को मामले में प्राथमिकी दर्ज करतें हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना पुलिस और एएलटीएफ टीम के संयुक्त अगुवाई में छापेमारी की गई तो सिउरी गांव निवासी बाबू जान मियां पिता स्व खोदादीन मियां और सिसई गांव निवासी भृगु पटेल पिता स्व कैलास राउत को 25 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों शराब धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग