पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। अंचल थाना कार्यालय में गुरुवार को पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने सभी थानाध्यक्षों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर ने सभी लंबित कांडो का निष्पादन ससमय करने का निर्देश देते हुए थाना क्षेत्र में अमन चैन एवं शांति बहाल करने पर बल दिया। जिसमें सघन वाहन जाच , शराब बंदी अभियान को कारगर बनाने एवं जमीनी विवाद सम्बंधित मामलो पर विशेष ध्यान देने की बात कही।बैठक में मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार ,पानापुर थानाध्यक्ष मो जकारिया , तरैया थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, इसुआपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी उपस्थित रहे। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि रात्रि गश्ती के दौरान मुख्य मार्ग पर वाहन की जांच एवं सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष चौकस रहने का निर्देश सभी को दिया साथ ही अवैध शराब के बिक्री पर पूर्णत रोक लगाने के लिए गाव स्तर पर जागरूक करने की बात कही साथ ही उन्होंने अवैध शराब बिक्री और आवग पर पूर्णतया रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाएं जानें का निर्देश दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग