संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। संत शिरोमणि गुरु रविदास के 645 वां राज्य स्तरीय जयंती समारोह को भब्य बनाने के लिये बनियापुर में भी जोर-शोर से तैयारी चल रही है।उक्त आशय की जानकारी देते हुए रविदास चेतना मंच के जिला प्रभारी विजय कुमार राम ने बताया कि अगामी 06 मार्च को पटना के 01 पोलो रोड स्थित चितकोहरा पुल के निकट जयंती मनाई जाएगी।जिसमें प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से हजारों की संख्या में अनुयायी भक्त कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।जिसमें बनियापुर से भी काफी संख्या में लोगों के सुगम यातायात की व्यवस्था की जा रही है।जिला प्रभारी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश राजद उपाध्यक्ष सह रविदास चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचन्द्र राम के नेतृत्व में किया गया है।जहाँ समाज के बुद्धिजीवी वर्ग ,सामाजिक कार्यकर्ता एवं पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की गई है कि राष्ट्रीय चेतना जागरूक करने के लिये एक सूत्र में बंधकर समारोह में भाग लेकर जयंती कार्यक्रम को सफल बनायें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग