संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के पिठौरी निवासी व शिक्षक अशोक राम का पुत्र कुमार विकास गुरुवार को सकुशल अपने घर पहुँच गए।जिसके बाद परिजनों सहित ग्रामीणों में खुशी की लहर है। विकास यूक्रेन में रहकर विगत 06 वर्षों से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे।मगर रूस- यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर शिक्षक पुत्र फंस गए थे।जिसको लेकर परिवार में भय और चिंता का माहौल कायम हो गया था।शिक्षक पुत्र के घर पहुँचने की सूचना पर परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष विनोद राय, शिक्षक नेता इंद्रजीत महतो, फिरोज इकबाल, अरविंद कुमार, अंबेडकर राम सहित दर्जनों शिक्षक विकास के घर पहुँच फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।साथ ही मुँह मीठा कराकर आशीष प्रदान किया।इधर पुत्र की सकुशल घर वापसी पर परिजनों और शिक्षकों ने सरकार और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग