मृतुजंय तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सरण पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भेल्दी थाना अंतर्गत खरीदाहां कोल्ड स्टोरेज के समीप लूट की योजना बना रहे मोस्ट वांटेड सौरभ कुमार सहित चार अपराध कर्मियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, एक कट्टा, 6 जिंदा कारतूस, 4 मोबाइल एवं एक बाइक भी बरामद किया है। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भेल्दी थाना अंतर्गत खरीदाहा कोल्ड स्टोरेज के पास टीम बनाकर छापेमारी के लिए निर्देशित किया गया। जिसके आधार पर सौरव कुमार सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों में भेल्दी थाना क्षेत्र के भेल्दी गांव निवासी सौरव कुमार, भेल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव निवासी पिंटू साह, मशरक थाना क्षेत्र के चांद कुदरिया गांव निवासी बिट्टू कुमार एवं परसा थाना क्षेत्र के परवरपुर गांव निवासी मोहम्मद इरफान शामिल है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल, एक कट्टा, 6 जिंदा कारतूस, 4 मोबाइल एवं एक बाइक भी बरामद किया गया है एसपी ने बताया कि सौरव कुमार अपराधी गिरोह बनाकर लूटपाट एवं डकैती की घटनाओं को अंजाम देता था। उन सभी के खिलाफ दर्जनभर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग