संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के मंगरैला स्थित शिव हनुमान मंदिर के प्रांगण में गुरुवार की रात्रि विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जहाँ आसपास के सैकड़ों लोगों ने पहुँच प्रसाद ग्रहण किया।आयोजन समिति के राहुल कुमार सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि के उपरांत सभी सदस्यों की सहमति से मंदिर परिसर में भंडारे के आयोजन का निर्णय लिया गया। भंडारा कार्यक्रम को सफल बनाने में पंकज कुमार सिंह, अनुज कुमार, शैलेश कुमार, सोनू कुमार, मनीष कुमार, अजीत सिंह ,सुजीत कुमार, गोलू कुमार ,सुमित कुमार, सुजय कुमार की सक्रिय भूमिका रही। जिसमें ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग