संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी सास- बहू को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के नजीबा कल्याणपुर का है। पीड़िता कमला देवी ने स्थानीय थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि आपसी लेन- देन को लेकर पड़ोसी ममता देवी गाली- गलौज कर रही थी। जिसका विरोध मेरे बहु के द्वारा किया गया।तो ममता देवी ने उसपर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। इस दौरान जब मैं बचाव में गई तो मेरे सर पर टंगी से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। तबतक अन्य नामजद लालमती देवी, पूनम देवी, रानी कुमारी, सुबोध सिंह आदि पहुँच मारपीट करने लगे। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग