पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में थाना पुलिस और एएलटीएफ टीम ने शुक्रवार को छापेमारी करतें हुए अवैध शराब के साथ तीन शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया। पहले मामलेे में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बंगरा पूरब टोला गांव में डायमंड आर्केस्ट्रा के आर में जितेन्द्र यादव पिता छठू राय अवैध अंग्रेजी शराब बेचता है। सुचना पर प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार और एएलटीएफ टीम में जमादार अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई तो 40 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब के साथ शराब धंधेबाज जितेन्द्र राय को गिरफ्तार कर लिया गया। वही गुप्त सूचना के आधार पर थाना पुलिस और एएलटीएफ टीम के संयुक्त अगुवाई में छापेमारी की गई तो सिउरी गांव निवासी बाबू जान मियां पिता स्व खोदादीन मियां और सिसई गांव निवासी भृगु पटेल पिता स्व कैलास राउत को 25 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तीनों शराब धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग