पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने सड़क दुघर्टना में मृत के मामले में पटना पीएमसीएच में दिए फर्दव्यान के आधार पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के घोघिया गांव निवासी रामदेव सिंह उम्र 78 पिता स्व धनेश्वर सिंह की मौत सड़क दुघर्टना में घायलावस्था में इलाज के दौरान पटना पीएमसीएच में हो गयी। जिसमें पटना पीएमसीएच में मृतक की पतोहू रूबी देवी पति बिनोद सिंह के द्वारा दिए फर्दव्यान के आधार पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। फर्दव्यान में रूबी देवी ने बताया कि उनके ससुर चार महीने पहले घोघिया गांव से साइकिल से बहरौली जा रहें थें कि अनियंत्रित बाइक सवार ने जोरदार धक्का मार दिया जिन्हें इलाज के लिए मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से उनकी गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दूसरे दिन ही मौत हो गई। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग