बाजार से लौटने के दौरान मारपीट, बचाने गये पूर्व सरपंच समेत चार घायल,एक सदर रेफर
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में पहले से चलें आ रहें जमीनी विवाद को लेकर बाजार से वापस लौट रहें युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया। वही घायल युवक को बचाने गये तीन लोग भी मारपीट में घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया, जहां उनकी पहचान मशरक थाना क्षेत्र के सेमरी के पूर्व सरपंच कुमार सत्येन्द्र नारायण सिंह एवं उनके दो पुत्र 22 वर्षीय पुत्र अमीत कुमार एवं 30 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार सिंह तथा स्व. सुकूल सिंह के 24 वर्षीय पुत्र शैलेश कुमार सिंह के रूप में हुई।घायल शैलेश कुमार सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि मरीचा बाजार से सब्जी खरीद कर लौट रहे थे इसी बीच रास्ते में घेर कर पड़ोस के ही लोग मारपीट करने लगें जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए उसी दौरान चिल्लाने पर बचाने आए पूर्व सरपंच एवं उनके दो पुत्रों को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।मामले में पीड़ित द्वारा थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है जिसमें आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग