हाथ धोने के क्रम में बिजली के करेन्ट से मौत, सदमें में परिजन
गड़खा(सारण)। प्रखंड के अलोनी गांव में मोटर से हाथ धो रहे एक व्यक्ति की बिजली की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक स्वर्गीय मुसाफिर राय के 60 वर्षीय पुत्र प्रभु राय बताए जाते हैं।प्रदेश में रहकर वाहन चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। वह लॉकडाउन में अपने घर आए हुए थे एवं शुक्रवार की सुबह शौच कर कर हाथ-पैर धो रहे थे। तभी खुली तार की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन सीएचसी ले गए जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी सुशीला देवी,पुत्री सीमा देवी,संगीता,प्रियंका व पुत्र वरुण राय ,बब्लू राय समेत अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग