राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

शिक्षक संवाद कार्यक्रम मे विधान पार्षद डा वीरेन्द्र नारायण यादव बोले: पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाए

अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूजन।

जलालपुर (सारण)। पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाय , उक्त बातें विधान पार्षद डॉ वीरेंद्र नारायण यादव  ने कही|वे मध्य विद्यालय अशोक नगर में शिक्षक संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने इसके लिए सदन में संकल्प डाला है, जिस पर उन्हें 10 मिनट की चर्चा के लिए समय  मिलेगा, जिसमें वे शिक्षकों व कर्मचारियों के हित के लिए पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की बात रखेंगे। इसके लिए थोड़ा बड़ा आंदोलन की भी जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का वाजिब हक समय पर मिले, शिक्षकों के सम्मान के साथ कोई पदाधिकारी या असमाजिक तत्व खिलवाड़  न करे उसके लिए संयुक्त रूप से लड़ाई लड़ेंगे, हम आपके साथ हैं। उन्होंने संवाद  कार्यक्रम के बारे मे बताया इससे समाज बदलेगा। बात करने से लोकतंत्र मजबूत होता है। आपने हमें एमएलसी बनाया है, हमारी कोशिश है कि हर क्षेत्र में विकास हो। उन्होंने बताया कि एसेम्बली में प्रश्न पूछकर  छपरा मे  14 करोड़ का प्रेक्षा गृह  बनवाया है। जिसका 75% कार्य पूरा हो चुका है। इसके लिए मुख्यमंत्री जी से कोरोना काल मे चर्चा की थी कि सभी कमिश्नरियो में प्रेक्षा गृह बन गया है, सारण में नहीं बना है। पूरा कोरोना कॉल में सिर्फ सारण में ही इसका निर्माण कराया गया। यह प्रेमचंद रंगशाला के बाद  दूसरा सबसे बड़ा रंगशाला है। उन्होंने  बताया कि सारण एक ऐसी कमिश्नरी  है जहां दो मेडिकल कॉलेज खुल रहे है। एक छपरा में और दूसरा  सिवान के मैरवा में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज। उन्होंने बताया कि भिखारी ठाकुर रचनावली को उन्होंने प्रकाशित कराया जो देश में सबसे बिकने वाली पुस्तक है। उन्होंने कहा कि राहुल सांकृत्यायन एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। वे सारण के गौरव थे। उन्होंने यहीं से स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी। वे दुनिया के सबसे बड़े विद्वान थे। क ई भाषाओ के विद्वान थे|वे भोजपुरी खूब बोलते थे|उन्होंने डेढ़ सौ पुस्तकों की रचना की। उन्होंने कहा कि सारण का क्या महत्व है। इसके लिए उन्होंने “सारन और राहुल” पुस्तक स्वयं व डा  मैनेजर पांडेय के संयुक्त  संपादन  मे प्रकाशित कराया है, जिसे आप पढ़े और सारण के बारे में जाने। उन्होंने कहा कि आपने मुझ पर भरोसा किया है उस पर हमारी कोशिश है कि उस भरोसा पर कोई खरोच नहीं आए। इसके लिए मैं कार्य करूंगा यदि आपने आने वाले  चुनाव मे पुन: सहयोग दिया तो  आप की गरिमा और विश्वास को  कभी गिरने नहीं दूंगा। हमने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे सारण की गरिमा प्रभावित हो।समाज में हर व्यक्ति  इज्जत और प्रतिष्ठा से रहे,  सभी को प्रतिष्ठा मिले इसके लिए अनवरत कार्य करता हूं। संवाद कार्यक्रम में शिक्षकों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मध्य विद्यालय मझवलिया के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने एमएसीपी की कटौती का मामला उठाया और उन्हें इस मामले में हस्तक्षेप करने की सरकार से मांग की। वहीं अखिलेश्वर पांडेय ने जलालपुर मुख्यालय के आसपास के विद्यालयों को भी नये परिसीमन के आधार पर  शहरी आवासभता देने की मांग। कई शिक्षकों ने 15% वेतन वृद्धि को क्रियान्वित करने की भी बात कही। परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने कहा कि शिक्षकों की समस्या के समाधान के लिए महासंघ हमेशा कृत संकल्प है। वरीय उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के समरस विकास में शिक्षक अहम भूमिका निभाता है। अध्यक्षता मुखिया विनोद सिंह व संचालन रमेश नाथ मिश्र ने किया। मौके पर  संजय राय, सुमन कुमार, उमेश राय, मुन्ना राय, डॉ एसपीएस ज्ञानेश्वर जी, सुभाष राय, आलोक कुमार, अंबिका राय, जितेंद्र कुमार मिश्र, विनोद कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, जितेंद्र जी, सर्फुद्दीन, संजय कुमार चौधरी धर्मनाथ सिंह सहित क ई अन्य भी थे।